30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप मुख्यमंत्री पायलट बोले – आर्थिक मंदी हावी, युवाओं को नहीं मिल रही नौकरियां

भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप, भदूण में शहीद हेमराज के परिजन से मिले पायलट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 11 Sep 2019, 7:04 AM IST

Economic recession dominates, youth are not getting jobs

अजमेर के घूघरा स्थित पूर्व प्रधान मांगीलाल तंवर की पत्नी से मिलकर सांत्वना देते उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट।

अजमेर. उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, विकास दर पांच प्रतिशत तक पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। विकट हालात से निपटने के लिए सरकार को सभी को साथ लेकर इससे उभरने के प्रयास करने चाहिए।

देश के असली मुददों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केन्द्र सरकार कई बहाने बना रही है। पायलट मंगलवार को रूपनगढ़ के भदूण गांव में शहीद हेमराज जाट को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे।

घूघरा जाते समय जयपुर रोड पर पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को बने १०० दिन हो गए हैं। बेहतर होता कि वह सारे काम छोडक़र नौजवानों को रोजगार के लिए रणनीति बनानी चाहिए। रिजर्व बैंक से एक लाख ७० हजार करोड़ रुपए ले लिए है। इसके बावजूद इस मुश्किल हालात से बाहर निकलने की कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है।

देश में रोजगार खत्म होते जा रहे है। महंगाई बढ़ रही है और कारखाने बंद हो रहे है। इस गंभीर समस्या से निकलने के लिए सरकार के पास पुख्ता इंतजाम नहीं है।

प्रवचन की जगह शहीदों को करें नमन

पायलट ने आरएसएस के चिन्तन शिविर के बारे में कहा कि संगठन को प्रवचन देने की बजाय शहीदों को नमन करना चाहिए। सैनिक धूप, तूफान, जंगल, बर्फ, रेगिस्तान में देश की रक्षा करने में जुटे हैं। हम सबकों देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।

दिल्ली में बैठे लोगों को अर्थव्यवस्था सुधारने का काम करना होगा। जज्बाती मुद्दों को हवा देकर वोट बटोरने का काम समाप्त हो चुका है। विकास और रोजगार की बात करनी चाहिए