30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Election 2018: अजमेर जिले में बढ़े 4.40 लाख मतदाता, ये बनाएंगे नई सरकार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Oct 2018, 3:25 PM IST

voter increase in ajmer

voter increase in ajmer

अजमेर.

अजमेर जिले में पिछले एक दशक में करीब साढ़े चार लाख मतदाता बढ़े हैं। हर पांच साल में मतदाताओं के बढऩे का सिलसिला जारी है मगर प्रशासन एवं जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम तथा जागरूकता के चलते इस बार करीब 2. 50 लाख मतदाता बढ़े हैं।

जिले के विभिन्न विधानसभावार इनकी संख्या पर गौर करें तो करीब 31 हजार मतदाता नए जुड़ें हैं तो चुनाव में खास भूमिका निभाएंगे।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग चुकी है, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन एक बारगी होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विधानसभावार मतदाताओं के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं।

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव तक करीब 1,89,753 मतदाता नए बढ़े थे और वर्ष 2018 के होने वाले चुनाव के लिए अब तक नए मतदाताओं का आंकड़ा 2,50, 840 तक पहुंच गया है। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है।

एक दशक में मतदाताओं की फैक्ट फाइल

वर्ष 2008 में कुल मतदाता-14,10,273

वर्ष 2013 में कुल मतदाता-16,00, 026
वर्ष 2018 में कुल मतदाता 18,50,866 (अभी तक)

यह है विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति

किशनगढ़- 2,61,626

पुष्कर- 2,28,541
अजमेर उत्तर- 2,04,457

अजमेर दक्षिण- 2,00,907
नसीराबाद- 2,13,799

ब्यावर- 2,43,130
मसूदा- 2,55,925

केकड़ी- 2,42,483