30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#election 2018: नेताजी टटोल रहे सैलून, चाय-पान वालों की दुकान, ये तय करेंगे उनका भविष्य

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
bjp leaders survey

bjp leaders survey

चन्द्रप्रकाश जोशी/अजमेर।

प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की मशक्कत में जुटा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व वर्तमान विधायकों के फीडबैक के साथ आमजनता की नब्ज टटोलने के लिए सर्वे करवा रहा है। यह सर्वे एक एजेन्सी के माध्यम से करवाया जा रहा है।

इसकी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजे जाने का भी दावा किया जा रहा है। पिछले तीर-चार दिनों से अजमेर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों एवं अन्य दावेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

भाजपा का यह सर्वे उस समय किया जा रहा है जब पांच दिन बाद ही जयपुर में रायशुमारी के बाद टिकटों पर चर्चा की जानी है। सर्वे करने वाले प्रतिनिधियों की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में चाय-पान की दुकानों एवं सैलून पर होने वाली चर्चाओं को भी सर्वे में शामिल किया गया है।

सर्वे में जुटे प्रतिनिधि के अनुसार असली फीडबैक, दावेदारों एवं विधायकों के प्रति आमजन क्या सोचता है, जनता की राय क्या है, सरकार बदलनी है या विधानसभा क्षेत्रों में चेहरा बदलना है? इसे लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं।

यही नहीं संबंधित एजेन्सी की ओर से मोबाइल फोन पर भी आमजन से सम्पर्क किया जा रहा है।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 लोगों से रायभाजपा की ओर से करवाए जा रहे इस सर्वे में करीब 500 लोगों से राय ली जा रही है।

इनमें दुकानदार, किसान, कर्मचारी, युवा, बुजुर्ग, महिला, मीडिया प्रतिनिधि, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों से अलग-अलग जानकारी लेकर सर्वे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सर्वे में इन सवालों के मांग रहे जवाब-वर्तमान विधायक की कार्यशैली कैसी रही?

-विधायक से प्रति आमजन क्या सोचते हैं?
-विधायक की ओर से विकास कार्य करवाए गए या नहीं?

-आपकी राय में किसकी सरकार बननी चाहिए?
-भाजपा दावेदार के लिए और कौनसे चेहरे हो सकते हैं?

-संबंधित दावेदार (नाम से) कैसे साबित हो सकते हैं?
-विस क्षेत्र में जातिगत समीकरण क्या है?

इन 150 की रायशुमारी के बाद निर्णय

सर्वे के अलावा जिले के करीब 150 भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, निकायों के अध्यक्ष, जिला प्रमुख आदि की जयपुर में रायशुमारी बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस रायशुमारी के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय आलाकमान टिकटों पर मुहर लगाएगा।