अजमेर
पुष्कर के निकटवर्ती मोतीसर गांव में बिजली की छीजत व चोरी रोकने के लिए सुपर पावर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गई डिस्कॉम की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया तथा सहायक अभियंता मोहन सिंह जादौन एवं उत्सव मीणा कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की जिनके सिर में चोट आई है। घटना को लेकर पुलिस थाने में विद्युत विभाग के अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दी गई है।
पत्रिका टी वी से बात करते हुए विद्युत विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश ठाकुर ने बताया कि रायपुरी राज्य में बिजली की चीजें तोरण चोरी रोकने के मकसद को लेकर चल रही योजना के तहत आज करीबन 8 जनों की टीम पुष्कर के निकटवर्ती मोतीसर गांव में सुपर ट्रांसफार्मर लगाने गई थी। उनका आरोप है कि इसी दौरान मौके पर मौजूद है कनिष्ठ अभियंता उत्सव मीणा सहित पूरी टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया तथा लाठियों से मारपीट की और इस टीम को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलने के साथ ही पुष्कर से मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता मोहन सिंह जादौन के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की।
सूचना मिलने के साथ ही डिस्कॉम की टीम सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मुकेश ठाकुर सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल कनिष्ठ अभियंता सहायक अभियंता को मेडिकल कराने के लिए पुष्कर चिकित्सालय लाया गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है बताया जाता है कि करीब 200 से अधिक ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए तथा सुपर ट्रांसफार्मर बदलने का जबरदस्त विरोध किया था ।