
national seminar
अजमेर.
सोफिया कॉलेज और इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राजस्थान चेप्टर के तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और बैंक कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने हाईटेक युग में बैंकों के कामकाज, योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार की जरूरत बताई।
इमर्जिंग टे्रंड्स एन्ड स्कोप इन द बैंकिंग सेक्टर विद स्पेशल रेफे्रंस टू द प्रजेन्ट इंडियन सिनेरियो विषय पर आयोजित सेमिनार में एश्वर्या कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. एस. चूंडावत और डॉ. दिनेश गुप्ता की सदारत में तकनीकी सत्र हुआ।
इसमें केंद्र सरकार की नोटबंदी, बैंकों के कामकाज, साइबर सुरक्षा और तकनीक, डिजिटलीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एन्ड डवेलपमेंट स्टडीज जयपुर के निदेशक एम. एस. राठौड़ और डॉ. आर. के. बोहरा की सदारत में नाबार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, वित्तीय मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
पैनल चर्चा में नॉन परफॉर्मिंग असेट्स पर दीपक मेहरा, पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रो. गुरुशरण सिंह, डी. एस. चूंडावत और अन्य ने चर्चा की। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब दिए गए। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के डॉ. अरुण कुमार ने तकनीकी युग में बैंकिंग कार्यप्रणाली और C
संगोष्ठी सचिव डॉ. एम. एल. अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. सिस्टर वर्ल ने स्वागत किया। उपाचार्य डॉ. सिस्टर रानी ने धन्यवाद दिया। सुमित गुरनानी ने रिपोर्ट पेश की। संचालन कुमुद खत्री और अलिशा फर्नांडिस ने किया।
एसएसओ-आई डी से करना होगा नया ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड भर्ती-2016 के तहत एसएसओ-आईडी से नए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी सोमवार से 10 सितम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों की भर्ती परीक्षा-2016-17 के तहत 7 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2016 तक तथा 3 अप्रेल एवं 25 जुलाई 2018 को शुद्धि पत्र के तहत भी ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में राजस्थान लोक सेवा अयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे, उन्हें अब एसएसओ आईडी रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से फिर से नवीन ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। सोमवार से 10 सितम्बर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
Published on:
26 Aug 2018 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
