30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्नाभाई बैठा था आरपीएससी की एलडीसी परीक्षा में,होशियारी देखकर चकरा गए सब

मूल अभ्यर्थी की आईडी लेकर आया परीक्षा केंद्र। दस्तखत मिलाते वक्त खुली फर्जीवाड़े की पोल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Mar 2017, 5:57 AM IST

munnabhai arrest in rpsc ldc grade-2 exam

munnabhai arrest in rpsc ldc grade-2 exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग की लिपिक ग्रेड-2 की जयपुर में हुई कम्प्यूटर दक्षता परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आयोग के उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के अनुसार लिपिक ग्रेड-2 के दूसरे चरण की कम्प्यूटर दक्षता की ऑनलाइन परीक्षा जयपुर के कूकस स्थित आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टैक्नोलॉजी के पुराने परिसर में ली जा रही है।

परीक्षा में रोल नम्बर 955615 अभ्यर्थी कृष्णकुमार शर्मा के स्थान पर प्रकाशचंद शर्मा परीक्षा देने आ गया।

परीक्षा के दौरान उसकी आईडी तो कृष्णकुमार शर्मा की थी लेकिन प्रवेश पत्र पर उसने अपनी फोटो लगा ली।

जब परीक्षा परिवीक्षक ने पंजीयन शीट पर उससे हस्ताक्षर करवाए तो घबराहट में प्रकाश ने कृष्णकुमार की बजाय अपने दस्तखत कर दिए।

दस्तखत मिलान में शक होने पर परिवीक्षक ने आयोग प्रशासन को सूचित कर दिया। आयोग अधिकारियों ने आमरे थाना पुलिस को सूचित कर दिया।

परीक्षा केंद्र पहुंची पुलिस ने आरोपित प्रकाश को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग