30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक डिवाइडर से टकराने से पिता की मौत, बेटी घायल

केसरपुरा पुलिया के पास सडक़ हादसा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 29 Dec 2019, 10:23 PM IST

बाइक डिवाइडर से टकराने से पिता की मौत, बेटी घायल

बाइक सवार की मौत के बाद पंचनामे की कार्यवाही करती पुलिस।

अजमेर. केसरपुरा सिक्सलेन पुलिया के पास रविवार एक मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक सवार प्रौढ़ की मौत हो गई जबकि उसकी पुत्री घायल हो गई। उसे पीसांगन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मांगलियावास थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार केसरपुरा सिक्स लेन पुलिया के पास अपराह्न 3.30 बजे अजमेर की तरफ से आ रही एक बाइक तेज गति में असंतुलित होकर सिक्स लेन के डिवाइडर से टकरा गई। इससे दांतड़ा निवासी गोपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (५५) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी खुशबू कंवर घायल हो गई। हादसे को लेकर मृतक के पुत्र मोहन सिंह की रिपोर्ट पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद
अजमेर. गोला के गीगलपुरा में बाड़े के विवाद चाकू से हमला के आरोप में दो दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी गोला निवासी मूल सिंह के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। रिमांड समाप्ति पर उसे रविवार को नसीराबाद अदालत में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रामचंद्र कुमावत ने बताया कि गोला के गीगलपुरा गांव में गत दिनों बाड़े के विवाद को लेकर मूल सिंह ने गीगलपुरा निवासी लक्ष्मण गुर्जर तथा भागचंद गुर्जर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।