31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर सरोवर के जनाना घाट पर पूजा कराने गया पुरोहित ये सब देख रह गया दंग, लोगों के भी उड़े होश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 21 Sep 2018, 12:31 PM IST

Pushkar

पुष्कर। पुष्कर सरोवर के गऊ घाट पर जनाना घाट के सामने जल के किनारे बनी सीढ़ी पर एक करीबन चार-पांच माह का अर्ध विकसित भ्रूण मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की तथा भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि कोई कुमाता अपनी बात छुपाने के लिए भ्रूण को सरोवर के किनारे छोड़ गई।

हाथ-पांव सब है लेकिन सिर पर बाल नहीं
जब घाट पर एक पुरोहित पूजा कराने गया उस दौरान उसे भ्रूण दिखा। भ्रूण देख वह घबरा गया और पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक नाथूलाल मौके पर पहुंची तथा कानूनी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि भ्रूण के हाथ-पांव सब है लेकिन सिर पर बाल नहीं है।

वही दूसरी ओर... किशनगढ़ में गर्भवती महिला की मौत
अजमेर। किशनगढ़ में गर्भवती महिला की मौत किशनगढ़ के राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में सिलोरा की गर्ववती महिला सीमा शर्मा को 2.30 बजे भर्ती कराया। जहां सुबह 8 बजे मौत हो गई। परिजन के हंगामा करने मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इधर ... अजमेर में ट्रेन से बरामद हुई अफीम बिहार से तस्करी कर भीलवाड़ा लाई जा रही थी
अजमेर में एटीएस और स्थानीय पुलिस ने अफीम तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रेन से दो तस्करों को दबोचा है उसके पास से अफीम बरामद हुई है। अफीम की सप्लाई बिहार से भीलवाड़ा की जा रही थी। लेकिन अजमेर में उसे पकड़ लिया गया। एटीएस अफसरों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजमेर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ की तस्करी हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस पुलिस ने सवेरे हर ट्रेन को चैेक किया और इसी दौरान एक ट्रेन से दो तस्कर पकडे गए। दोनो के पास से लाखों रुपयों की अफीम बरामद हुई है। इसे भीलवाड़ा जिले में बेचा जाना था।