30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
और धूं-धूं करके जल गई दुकान
Play video

और धूं-धूं करके जल गई दुकान

हजारों का सामान हुआ राख
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 13 Apr 2019, 2:49 PM IST

अजमेर. श्रीनगर रोड पर मृदंग सिनेमा के आगे शनिवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान का हजारों सामान जल कर राख हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
शनिवार सुबह श्रीनगर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकारल रूप धारण कर लिया। उधर आग को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर जाम के हालात हो गए। राहगीरों ने सूचना देकर अग्निशमन दल को बुलाया। इस दौरान आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन वे नाकाफी रहे। बाद में अग्निशमन दल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायरमैन त्रिलोक सिंह के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।