
first flight start from kishangarh airport
अजमेर/मदनगंज किशनगढ़।
लोकार्पण के एक सप्ताह बाद किशनगढ़ एयरपोर्ट अपनी पहली फ्लाइट के इंतजार में है। यहां जूम एयर लाइन की पहली एफएम टच डाउन की फ्लाइट (एयरक्राफ्ट) एयरपोर्ट पर उतरेगी। जूम एयर देश के आठ एयरपोर्ट के बाद अब नवें किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए अपनी सेवाएं देनी शुरू करेगी।
जूम एयर ने अपनी सेवाओं वाले किशनगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी जोड़ लिया है। अजमेर जिले के सभी विधायक इस फ्लाइट में दिल्ली से किशनगढ़ एयरपोर्ट आएंगे। पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा इनकी अगवानी करेंगे।
किशनगढ़ एयरपोर्ट के लोकार्पण के 13 वें दिन आखिर जूम एयरलाइन्स अपनी पहली एफएम टच डाउन की फ्लाइट (एयरक्राफ्ट) दिल्ली के इंदिरा गांधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए भेजेगा।
यह फ्लाइट सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 10.10 पर किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद फ्लाइट दोबारा दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर 2.10 पर दिल्ली पहुंचेगी। गौरतलब है कि जूम एयरलाइनड औरंगाबाद, दिल्ली, दुर्गापुरा, जबलुर, ऐजॉल, कोलकाता, जोराहट, उत्तरलाई एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब वह नवें एयरपोर्ट यानि किशनगढ़ में अपनी सेवाएं देनी शुरू करेगी।
जिले के विधायक होंगे फ्लाइट में
पहली फ्लाइट में अजमेर जिले के सभी विधायक दिल्ली से किशनगढ़ आएंगे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला
एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, क्षत्रुघ्न गौतम, किशनगढ़ के विधायक भागीरथ चौधरी, मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत समेत डीजीसीए और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अधिकारी और 50 व्यक्ति शामिल होंगे।
एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट के उतरने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। निदेशक अशोक कपूर न बताया कि जूम एयर की पहली टेस्ट फ्लाइट मंगलवार सुबह 10.10 बजे उतरेगी। इसके लिए सभी आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा और अन्य जांच भी पूरी हो गई है।
13 दिन बाद ही फ्लाइट
किशनगढ़ एयरपोर्ट का लोकार्पण सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने 11 अक्टूबर को किया था। दोनों से एक सप्ताह में यहां से नियमित फ्लाइट उडऩे की घोषणा की थी। इसके बाद जूम एयरलाइन्स को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। महज 13 दिन में ही एयरपोर्ट से फ्लाइट उडऩी शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि किशगनढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने किया था। इसमें अजमेर के तत्कालीन सांसद और मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का अहम योगदान रहा है।
हवाई अड्डा....एक नजर
सितम्बर 2013-तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने किया शिलान्यास
क्षेत्रफल-719 एकड़
रनवे-2 किलोमीटर लम्बाई और 45 मीटर चौड़ाई
पेरामीटर रोड-4 किलोमीटर
बिजली लाइन-2 करोड़ 30 लाख रुपए
लोकार्पण-11 अक्टूबर 2017
Published on:
24 Oct 2017, 8:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.