
पहले युवक को घेरा, फिर हमलावर ने मारी गोली, सात किमी भागकर ***** के घर पहुंच बचाई जान
अजमेर/ हिण्डौनसिटी (करौली). एक युवक किस्मत से बच गया। हमलावर ने जान से मारने की मंशा से फायर किया था,लेकिन गोली उसके पैर में जा धंसी। अचानक हुए हमले से घबरार युवक ने सात किमी दूर भागकर जान बचाई। हिण्डौन समीप भोपुर-बहादुरपुर गांव में बुधवार दोपहर रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक के पैर में गोली मार दी। किसी प्रकार युवक वहां से भाग निकला। सात किलोमीटर दूर खेडीशीश गांव में घर पहुंच जान बचाई। रिश्तेदारों ने उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।
बालघाट थाना पुलिस ने चिकित्सालय पहुंच घायल की स्थिति देखी, लेकिन अचेतावस्था में होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सके। ड्यूटी चिकित्सक डॉ. ओपी मीणा व डॉ. जेपी मीना ने बताया कि गांव भोपुर बहादुरपुर निवासी मुनेश मीना को रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने हनुमान मंदिर पर बुलाया, जहां उसे घेरकर पैर में गोली मार दी। जांघ में छर्रे लगने के बाद भी वह मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला और खेड़ीशीश गांव पहुंच जान बचाई।
स्मैक तस्करी के आरोपी को रिमांड पर सौंपा
हिण्डौनसिटी. नई मण्डी थाना पुलिस व साइबर सैल द्वारा ५० लाख रुपए की स्मैक के साथ दबोचे अवैध नशे के चार सौदागरों को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। सदर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
अनुसंधान अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी स्मैक तस्कर प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के कोटरी गांव निवासी आलम खान एवं अमान खान व हिण्डौन के झारेड़ा रोड़ की इस्लाम कॉलोनी निवासी ताजुउद्ीन खान व चौबेपाड़ा निवासी त्रिलोक चंद शर्मा हैं। जिनकों ऑपरेशन ‘फ्लश आऊट’ के तहत हिण्डौन के नई मंडी थाने की पुलिस व साईबर सैल करौली की टीम ने महूं चौकी के पास नाकाबंदी में मंगलवार को दबोचा था। आरोपियों के कब्जे से ५० लाख रुपए कीमत की ४१० ग्राम स्मैक , ८६३० रुपए की नकदी व बाइक को भी जब्त किया गया था।
Published on:
8 Jul 2021, 1:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.