
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी दबिश, होलसेल विक्रेताओं ने बंद किए प्रतिष्ठान,खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी दबिश, होलसेल विक्रेताओं ने बंद किए प्रतिष्ठान
अजमेर. प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री को रोकने एवं स्टॉक के सेम्पल लेने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के मुख्य बाजार में होलसेल विक्रेता एवं दुकानों पर दबिश दी। इससे विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। होलसेल पान मसाला व गुटखा विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. के. सोनी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुरुवार को पान मसाला विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पहुंचे। दखते ही देखते अन्य प्रतिष्ठान भी कार्यवाही के डर से बंद हो गए। इसके चलते कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो पाई। कुछ पान की केबिन व छोटी दुकानों पर प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा के सेम्पल लिए एवं कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद सैनी ने पड़ाव, कवंडसपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों पर दबिश दी।
इनका कहना है...
प्रतिबंधित निकोटिन, मैगनैशियम कार्बोनेटयुक्त पान मसाला एवं गुटखा के खिलाफ कार्यवाही की गई है। हालांकि होलसेल विक्रेता प्रतिष्ठान बंदकर रवाना हो गए। कुछ दुकानों से सेम्पल लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से कार्यवाही की गई है। प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा को बिक्री से रोकने के लिए आमजन का सहयोग भी अपेक्षित है।
डॉ. के. के. सोनी, सीएमएचओ
Published on:
03 Oct 2019 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
