30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPCS : खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

67 केंद्रों पर अजमेर में हुई परीक्षा, 23 हजार 950 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 98 पदों के लिए कराई गई परीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 25 Nov 2019, 10:55 PM IST

RPCS : खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

RPCS : खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 आयोजित की गई। अजमेर जिला मुख्यालय के 67 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 98 पदों के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा हुई। विभिन्न निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए। अभ्यर्थियों से बायो मॉलिक्यूल, विटामिन, फाइलम, पादप, जीएम-खेती, राजस्थान के भूगोल, राजस्थान में शुष्क खेती और कृषि वानिकी, राजस्थान में पशुपालन, पोल्ट्री उद्योग, राजस्थान की कला, संस्कृति, संत-महात्माओं, तीज-त्यौहारों और इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश

अभ्यर्थियों को सभी 67 परीक्षा केंद्र पर कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र के साथ एक घंटे पूर्व उपस्थिति देनी थी।

केंद्रों पर इनकी पुख्ता जांच की गई। इसके अलावा ड्रेसकोड भी चेक किया गया। केंद्रों के बाहर सुबह 7 बजे ही अभ्यर्थियों और उनके रिश्तेदारों की भीड़ जमा रही।