29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार पुलिस लाइन में होगा स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह

तैयारी बैठक में दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश, अधिकारियों ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 26 Jul 2022, 1:37 AM IST

पहली बार पुलिस लाइन में होगा स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह

पहली बार पुलिस लाइन में होगा स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह

अजमेर. स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर अंश दीप ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि इस वर्ष स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में होगा। समारोह की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों को कार्य सौंपकर 10 अगस्त से पूर्व पूर्ण करने को निर्देश दिए। पुलिस लाइन मैदान में संयुक्त परेड, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।पांच अगस्त से पूर्वाभ्यास

उन्होंने बताया कि स्वाधीनता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास 5 अगस्त से आरंभ किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली टुकड़ियों, बैंड एवं अन्य दलों के बारे में निर्णय लेने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। राजस्थान पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, गाइड, विद्यार्थी पहले की तरह भाग लेंगे। इस वर्ष कारागार का बैंड भी मुख्य समारोह में प्रस्तुति देगा।स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान

मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। जवाहर रंगमंच पर 14 अगस्त शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव 10 अगस्त तक भिजवाए जा सकते हैं।

मैदान का निरीक्षण, देखे इंतजामअतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन मैदान की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में प्रशासनिक, पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार, उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह, सीडीईओ धर्मेन्द्र जाटव तथा पीडब्लूडी की अभियंता शेफाली शर्मा के साथ व्यवस्थाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया।