29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
बिंदौरी देख इनका भी मन ललचाया और फिर क्या , विदेशी जोड़ें ने कुछ यूं कर डाली हिंदू रीति रिवाज से शादी
Play video

बिंदौरी देख इनका भी मन ललचाया और फिर क्या , विदेशी जोड़ें ने कुछ यूं कर डाली हिंदू रीति रिवाज से शादी

सरोवर के वराह घाट पर गुरुवार एक विदेशी युगल हिंदू रीति-रिवाज से अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर विवाह के अटूट बंधन में बंध गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 16 Feb 2018, 2:38 PM IST

पुष्कर . सरोवर के वराह घाट पर गुरुवार एक विदेशी युगल हिंदू रीति-रिवाज से अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर विवाह के अटूट बंधन में बंध गया। मैक्सिको के पर्यटक जैकोब ने बताया कि दसवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात इजरायल की थाली हुई थी। जैकोब थाली के साथ मंगलवार रात पुष्कर आया था। इस दौरान कस्बे के बाजार में एक दूल्हे की बिंदौरी निकल रही थी।

 

 

 

यह देख वह हिंदू विवाह पद्धति से खासा प्रभावित हुआ। उसने अपने गाइड इंदर पाराशर के समक्ष थाली के साथ सनातन हिंदू रीति से विवाह की इच्छा जाहिर करते हुए व्यवस्था करने को कहा।

पं. दिलीप शास्त्री के पुरोहित्व में वराह घाट स्थित शिवमंदिर के पास जैकोब व थाली ने बाकायदा दूल्हा-दुल्हन की पोशाकें पहनी, वरमालाएं डाली तथा मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के समक्ष फेरे लेकर विवाह के अटूट बंधन में बंध गए। पत्रिका से बातचीत में नवविवाहित युगल ने विवाह पर खुशी व्यक्त की।