30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
देशी पर्यटकों को हरा विदेशियों ने जीता कबड्डी मुकाबला
Play video

देशी पर्यटकों को हरा विदेशियों ने जीता कबड्डी मुकाबला

पुष्कर मेला : पशुओं की प्रतियोगिताएं भी रही मनोरंजक  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 6 Nov 2019, 10:07 PM IST

पुष्कर (अजमेर). मेला मैदान में बुधवार को अश्व नृत्य प्रतियोगिता देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच काफी रोमाचंक और आकर्षण का केंद्र रही। मेला मैदान में बुधवार को देशी व विदेशी पर्यटकों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रोमांचक रहा। दोनों टीमों के सात-सात खिलाडियों ने कबड्डी के दांव-पेंच आजमाए। विदेशी पर्यटकों ने पांच पॉइंट से प्रतियोगिता जीती। उन्हे पुरस्कृत किया गया। मैच जीतकर विदेशी खिलाड़ी बहुत खुश हुए तथा जोर से हूटिंग करते हुए खुशी व्यक्त की।

ढोल की थाप पर धोरों में नाचे घोड़े-घोडि़यां
मेला मैदान में बुधवार को अश्व नृत्य प्रतियोगिता देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच काफी रोमाचंक और आकर्षण का केंद्र रही। ढोल की थाप पर पशुपालकों ने भी अपने अपने अश्वों को खूब नचाया। आयोजन स्थल कई बार तालियांे से गूंज उठा। प्रतियोगिता में कुल १५ अश्व वंश शामिल किए गए। इनमें नागौर जिले के कुचामन शहर के पोकर राम का अश्व ऩृत्य करने में पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर बिजयनगर के महेश व नागौर के पन्ना लाल के अश्व रहे। सभी को पुरस्कार दिए गए।

रूमा देवी सहित एनजीओ की महिलाएं आज देंगी प्रस्तुतियां
अजमेर. पुष्कर मेला 2019 में गुरुवार को अनेक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।सुबह 8 बजे लगान स्टाइल में क्रिकेट मैच, दोपहर एक बजे अन्तर पंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद, अपराह्न 3 बजे को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घूमर नृत्य एवं अपराह्न 4 बजे रूमा देवी एवं पायल जांगिड़ द्वारा बातचीत होगी। शाम 5 बजे महाआरती, शाम 7 बजे मुद्रा थियेटर द्वारा महात्मा गांधी पर कार्यक्रम, शाम 7.45 बजे स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रस्तुति तथा रात्रि 8.30 बजे रूमा देवी द्वारा फैशन शो होगा। इसके बाद रात्रि 9.15 बजे नाथू लाल सोलंकी द्वारा नगाड़ा वादन होगा।

(फोटो) विदेशी पर्यटकों में प्रदूषण का डर!

-कई विदेशी पर्यटक दिनभर मास्क बांधकर ही घूमते रहे मेले में
अजमेर. दिल्ली में प्रदूषण के बाद पुष्कर पहुंचे विदेशी पर्यटक भयग्रस्त नजर आए। अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में यहां पर्यटकों का दल मुंह पर मास्क लगाकर घूमते मिले। मेला मैदान में विभिन्न खेलकूद एवं अश्ववंश की प्रतियोगिताओं को देखने के लिए पर्यटकों के दल में अधिकांश सैलानियों के मुंह पर मास्क बाधे मिला। गाइड के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के चलते एहतियात बरतने के लिए मास्क लगाए गए हैं। हालांकि पुष्कर में प्रदूषण व धुएं की स्थिति नहीं है मगर सुबह शाम आसमान मे छाने वाली धूंध से भी पर्यटक बचने का जतन कर रहे हैं।