29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूेंट्स को याद आए पुराने दिन, करेंगे अपने कॉलेज का ये खास काम

बी.कॉम आनर्स वर्ष 1977-78 बैच के विद्यार्थी अजमेर में जुटे। अपने कॉलेज को देखकर ज्यादातर स्टूडेंट्स को पुराने दिनों की याद आ गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Apr 2019, 8:14 AM IST

Govt college ajmer

Govt college ajmer

अजमेर.

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में पढकऱ देश के विभिन्न राज्यों में नाम कमा रहे वर्ष 1977-78 बी.कॉम आनर्स बैच के विद्यार्थी शनिवार को वर्षों बाद अजमेर में मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां आकर वे पुरानी यादों में खो गए। कॉलेज के दिनों की पुरानी बातों को याद कर उन्होंने सुखद अहसास किया। उन्होंने अब हर साल मिलने का निर्णय किया है। साथ ही कॉलेज के विकास के साथ जरुरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता और उन्हें भविष्य में रोजगार अपनाने के लिए मार्गदर्शन देंगे।

यूं जुटे स्टूडेंट्स

वर्ष 1977-78 बी.कॉम आनर्स बैच के विद्यार्थी जुटे। उन्होंने यह भी तय किया कि वे कॉलेज और शहर के अन्य शैक्षिक संस्थानों के लिए भी काम करेंगे। सभी पुराने विद्यार्थियों ने आनासागर चौपाटी, सुभाष उद्यान और बारादरी का भ्रमण भी किया।

ये छात्र आए अजमेर

इनमें अमरचंद जैन, अरूण माहेश्वरी, अशोक के. अग्रवाल, भागचंद जैन, सत्येंद्र कुमार शर्मा, भंवरसिंह राजावत, ब्रजेश भटनागर, ज्ञान पीपाड़ा, जगदीश काबरा, कैलाश चंद छापरवाल, कैलाश चंद गौड़, प्रदीप कोठारी, प्रमोद कुमार सिंगारिया, राजेन्द्र कुमार गर्ग, रमेश चंद जाजू, राजेन्द्र कुमार झंवर, रमेश आचार्य, राजकुमार जैन, राकेश गुप्ता, राजीव दत्ता, राजकुमार भगत, सुरेश चंद माहेश्वरी, सुभाष चंद लाहोटी व सतीश चंद्र विजय शामिल रहे।