5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पूर्व भाजपा विधायक का निधन, दौड़ी शोक की लहर

मसूदा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशनगोपाल कोगटा का शुक्रवार रात्रि निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उन्होंने दो बार मसूदा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Nov 2023, 11:01 AM IST

rajasthan_big_news.jpg

बिजयनगर। मसूदा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशनगोपाल कोगटा का शुक्रवार रात्रि निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उन्होंने दो बार मसूदा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।

लगातार दो बार विधायक रहे
शनिवार को बिजयनगर मोक्षधाम पर उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कस्बेवासी शामिल हुए। किशनगोपाल कोगटा मसूदा विधानसभा क्षेत्र के बिजयनगर शहर के पहले ऐसे व्यक्ति थे जो लगातार दो बार विधायक रहे।

1993 और 1990 में जीता था चुनाव
किशनगोपाल कोगटा मसूदा विधानसभा क्षेत्र से 1993 और 1990 में विधायक चुने गए। कोगटा ने 1990 में 11,145 वोट और 1993 में 9,569 वोट से चुनाव जीता था। 1990 के चुनाव में कोगटा ने कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी को चुनावी रण में शिकस्त दी थी। 1993 के चुनाव में किशनगोपाल कोगटा ने कांग्रेस के हाजी मोहम्मद कय्यूम खान को हराया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सबसे चर्चित सीट पर सबसे अधिक वोट पड़े, तीन चुनाव का टूटा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां कोई वोट डालने ही नहीं आया, दिनभर सूना रहा बूथ

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़