4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

fraud: उसने फोन पर कहा कुछ ऐसा, एक झटके में 8 लाख पार

कोतवाली थाना में कराया मामला दर्ज। कंपनी के फर्जी कर्मचारी को तलाश रही पुलिस।
2 min read
Google source verification
fake caller

fake caller

अजमेर. खुद को नामचीन कंपनी का कर्मचारी बताकर शातिर ठग ने कार एवं रेस्टोरेंट व्यवसायी से 8 लाख रुपए हड़प लिए। व्यवसायी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

Read More: (देखें वीडियो) पुष्कर के बाजार में लहराई पिस्तौल, सरेआम फायरिंग

कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर खां ने बताया कि व्यवसायी मधुर रेलन ने शिकायत दी है। उसने बताया कि उनका इंडसइंड बैंक में खाता है। शातिर ठग ने खुद को नामचीन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उनके मैनेजर को फोन किया। ठग ने कंपनी का हवाला देकर रुपए की जरूरत बताई। ठग पर विश्वास करते हुए उसके खाते में 8 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब नामचीन कंपनी में फोन किया तो वहां से ऐसा कोई कर्मचारी कार्यरत नहीं होना बताया।

Read More: विधायक टाक बोल : रोडवेज बसों की सेवाएं घटाना ठीक नहीं

2020 में हुई ठगी की वारदात...
2 जनवरी को वॉल्वो बस का ऑनलाइन टिकट बुक कराने के दौरान लिंक क्लिक करते ही एक युवती के खाते से ठगों ने 99 हजार 999 रुपए निकाल लिए थे।
7 जनवरी को ठगों ने पेटीएम की केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अधिकारी के बैंक खातों से 45 हजार रुपए उड़ा लिए थे।
12 जनवरी को ठगों ने पेटीएम की केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर शशि मोहन के बैंक खाते से 79 हजार रुपए उड़ा लिए थे।

Read More: शोभायात्रा में झलकी संस्कृति, बैण्डबाजे ने बिखेरी मधुर स्वर लहरियां

बच्ची संक मकान कुर्क करने वाली कंपनी के दो मैनेजर गिरफ्तार

अजमेर/रूपनगढ़. रूपनगढ़ के समीप कांस्या की ढाणी में मकान की सीज कार्रवाई में दस माह की बालिका को भी ताले में बंद करने का मामले में जांच जारी है। पुलिस ने फाइनेंस कम्पनी के दो मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

निजी फाइनेंस कम्पनी की ओर से रूपनगढ़ के समीप कांस्या की ढाणी में मकान को सीज की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दस माह की बालिका को भी ताले में बंद कर दिया गया।