29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों की फल एवं सब्जी मंडी योजना पर फिर रहा पानी

बबूल एवं झाडिय़ों से अटा परिसर, भवन भी क्षतिग्रस्तकई सालों से है उद्घाटन का इंतजार, नहीं मिल रहा फायदा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 21 Oct 2019, 9:53 PM IST

करोड़ों की फल एवं सब्जी मंडी योजना पर फिर रहा पानी

करोड़ों की फल एवं सब्जी मंडी योजना पर फिर रहा पानी

अजमेर. माकड़वाली रोड पर करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई फल एवं सब्जी मंडी की योजना पर पानी फिर रहा है। शहर के दूसरे छोर पर फल एवं सब्जी मंडी के लिए भवन का निर्माण सालों पूर्व हो गया मगर आज तक यह प्रारंभ नहीं हो पाई है।

अजमेर में ब्यावर रोड सुभाषनगर स्थित फल एवं सब्जी मंडी पर दबाव कम करने एवं किसानों व व्यापारियों की सुविधा के लिए माकड़वाली रोड पर फल एवं सब्जी मंडी बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर निर्माण करवाया गया। मगर पिछले छह वर्षों से इसकी सुध नहीं लेने से परिसर उजाड़ पड़ा हुआ है।

भवन के साथ शेड का हुआ था निर्माण

पंचशील, पृथ्वीराजनगर के पास ही मंडी के लिए भवन का निर्माण करवाने के बाद दो बड़े-बड़े हिस्से में टीनशेड स्थापित किए हुए हैं। मंडी संचालन के लिए कार्यालय भवन का भी निर्माण किया गया है। मंडी परिसर में कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का भी निर्माण हो रखा है।

यह है वर्तमान में हालात

मंडी परिसर में बना भवन क्षतिग्रस्त हैं, खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं। चार दीवारी कई जगह से टूट चुकी है। टीन शेड भी कई जगह से टूट गए, प्लेटफार्म भी खराब है। सड़कों में गड्डे हैं। पूरे परिसर में बबूल व झाडिय़ां उगी हुई हैं। परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है।