29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Gandhi Jayanti 2019 : गाँधीजी ने दिया सन्देश स्वच्छ रहेगा भारत देश
Play video

Gandhi Jayanti 2019 : गाँधीजी ने दिया सन्देश स्वच्छ रहेगा भारत देश

Gandhi Jayanti 2019 : सैकड़ो छात्राओं ने ग्रामीणों को रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, गांधी जयंती के उपलक्ष में निकाली रैली
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 2 Oct 2019, 1:44 PM IST

अजमेर. श्रीनगर कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने गांधी जयंती पर स्वच्छता रैली (Message of cleanliness removed by rally) निकाली। स्वच्छता रैली को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्राए हाथों में तख्तियां और बेनर लेकर वन इंडिया क्लीन इंडिया,धरती को स्वर्ग बनाना है स्वच्छता हमें अपनाना है, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत(Clean India Healthy India), गाँधीजी ने दिया सन्देश स्वच्छ रहेगा भारत देश, और मोदीजी का यही नारा स्वच्छ रहेगा हिंदुस्तान हमारा के नारे लगाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता बनाये रखने के लिए जागरूक किया।

Read More: Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2019 : रैली निकाल प्लास्टिक मुक्ति का दिया

इस दौरान बालिकाओं ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर केरी बेग का उपयोग करने का भी ग्रामीणों को स्लोगन के द्वारा सन्देश दिया। छात्राओं की रैली अजमेरी गेट से शुरू होकर सदर बाजार, चारभुजानाथ मंदिर, सब्जी मंडी, होलिका चौक, खेड़ा चौराहा, सती माता और बस स्टैंड होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण में पहुची। रैली के दौरान छात्राओं के साथ व्याख्याता गिरिराज सिंह और शिक्षक आशीष सहित अन्य टीचर्स नेतृत्व करते हुए चल रहे थे