29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनासागर झील के एस्केप चैनल के गेट किए बंद

12 फीट पहुंचा झील का गेज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 14 Aug 2019, 7:42 PM IST

Gate closed for escape channel of Anasagar lake

Anasagar Lake Ajmer

अजमेर. आनासागर झील के चैनल गेट प्रशासन ने बुधवार को बंद कर दिए। जलस्तर 12 फीट पर पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया। गत 1 अगस्त को मूसलाधार बारिश से आनासागर झील में पानी की आवक जबरदस्त बढ़ गई थी। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर बढकऱ 15 फीट 11 इंच तक पहुंच गया। इसके चलते चारों चैनल गेट खोलने पड़े। लगातार 12 दिन से पानी की निकासी जारी थी। मंगलवार शाम तक जलस्तर घटकर 12 फीट 4 इंच तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह 12 फीट हो गया। सुबह 10.15 बजे गेज नापा गया। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने चैनल गेट बंद कर दिए।

पीसांगन-गोविंदगढ़ तक पहुंचा पानी
आनसागर का पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर, खानपुरा तालाब तक पहुंचा। यहां से यह पीसांगन होता हुआ गोविंदगढ़ तालाब तक पहुंचा।