30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम गहलोत और उप मुख्यमंत्री पायलट आए अजमेर, भरा कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा

पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक, मसूदा विधायक राकेश पारीक सहित कई स्थानीय कांग्रेसी मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Apr 2019, 3:40 PM IST

riju jhunjhunwala

riju jhunjhunwala

अजमेर.

अजमेर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) , उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) सहित कांग्रेस के कई दिग्गज और स्थानीय मौजूद रहे। गहलोत और पायलट की मौजूदगी से समूचा अजमेर जिला प्रशासन हाई अलर्ट रहा।

नामांकन दाखिल

मुख्यमंत्री गहलोत और उप मुख्यमंत्री पायलट सुबह जोधपुर से सीधा अजमेर पहुंचे। अजमेर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने कलक्ट्रेट जाकर नामांकन दाखिल किया। पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक, मसूदा विधायक राकेश पारीक सहित कई स्थानीय कांग्रेसी मौजूद रहे। उन्होंने कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के कक्ष में जाकर नामांकन पर्चा सौंपा। इससे पूर्व विजयलक्षमी पार्क में एक चुनावी सभा का आयोजन किया।

वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया

सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक बंसल, जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व मंत्री बीना काक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

प्रशासन रहा अलर्ट

मुख्यमंत्री गहलोत और उप मुख्यमंत्री पायलट के अजमेर आगमन पर प्रशासन अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का इंतजाम किया गया। पुलिस ने सभा स्थल और कलक्ट्रेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। शहर की सडक़ों और बाहरी इलाकों में पुलिस के जवान गश्त करते नजर आए।