
grievance against counting
अजमेर.
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी पायल जैन ने प्राचार्य और एडीएम सिटी को को शिकायत दी। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी बताते हुए दोबारा गणना कराने की मांग की। हालांकि परिणाम घोषित होने के बाद नियमानुसार मतगणना दोबारा संभव नहीं है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्नेह भटनागर को दी शिकायत में पायल ने बताया कि 11 सितम्बर को उपाध्यक्ष पद के लिए मतगणना हुई। इस दौरान कई मतों को जानबूझ कर खारिज कर दिया गया। इसके अलावा कई गणना भी ढंग से नहीं की गई।
उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. के. गुप्ता से भी मुलाकात की। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है ,कि मतगणना के दौरान पायल की आपत्ति पर मतों की गणना दोबारा कराई गई थी। इसी तरह पायल ने एडीएम सिटी से भी मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
खाली पड़ी हैं इंस्टीट्यूट्स में सीट
तकनीकी और उच्च शिक्षण संस्थानों में सीट खाली पड़ी हैं। सितम्बर की शुरुआत तक भी कम दाखिले हुए हैं। इसके चलते संस्थानों को रिक्त सीट पर आवेदन मांगने पड़े हैं।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि एनसीवीटी योजनान्तर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, इन्फॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेन्स, इंटीरियर डेकोरेशन डिजाइन, बेसिक कॉस्मोटोलोजी, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, स्विंइग टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एन्ड प्रोग्रामिंग, असिस्टेंट व्यवसाय में प्रवेश के लिए प्रथम और द्वितीय सीट आवंटन हो चुका है। इनके बाद रिक्त सीट पर प्रवेश पोर्टल के माध्यम से सीधे संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों ने आवेदन मय दस्तावेजों की फोटो प्रति के साथ जमा कराए हैं। 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने भी आवेदन किए हैं।
विश्वविद्यालय में रिक्त सीट पर प्रवेश जारी
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के शैक्षिक विभागों में रिक्त सीट पर प्रवेश जारी है। कुलसचिव अनिता चौधरी के अनुसार मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन लेट्रल एन्ट्री, योगा इंस्ट्रक्टर सर्टिफिकेट कोर्स और बीएससी नेच्यूरोपेथी एन्ड यौगिक साइंस पाठ्यक्रम में सीट खाली है। प्रवेश फार्म 15 सितम्बर तक जमा कराए जा सकेंगे। साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन 17 सितम्बर को होंगे। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
Published on:
14 Sep 2018, 10:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.