29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले बनाई अश्लील क्लिपिंग और फिर साल भर तक छात्रा से करता रहा घिनौना काम

पीडि़ता को बाथरूम में बंद कर भागा आरोपित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Nikhil Sharma

•

Updated: 26 Jul 2016, 8:09 PM IST

raped

raped

निकटवर्ती ग्राम गनाहेड़ा में दसवीं कक्षा की छात्रा की मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिपिंग बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीडि़ता के परिजन ने मंगलवार आरोपित को दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह पीडि़ता को बाथरूम में बंद करके भाग गया। पुष्कर पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीडि़त पंद्रह वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आसन का रहने वाला सुरेन्द्रसिंह रावत ने मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाई और सोशयल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। पीडि़त छात्रा मंगलवार को घर से निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंचंी। छात्रा के किसी परिजन ने उसे सुरेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर जाते देख उसके भाई को सूचना दी।

छात्रा के भाई सुरेन्द्र के घर पहुंचे तो मकान की छत पर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और वह छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। परिजन ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपित पीडि़ता को बाथरूम में बंद कर मौके से भाग गया। परिजन ने छात्रा को बाथरूम से निकाला और पूछताछ के बाद पुलिस को शिकायत दी।