30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास और ननद ने किया उसका जीना हराम, तंग आकर बहु ने मौत को लगाया गले

अलवरगेट थाना पुलिस ने विवाहिता की विषाक्त सेवन से मौत के मामले में सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 31 Aug 2018, 7:20 PM IST

girl suicide in critical condition because of domestic violence

सास और ननद ने किया उसका जीना हराम, तंग आकर बहु ने मौत को लगाया गले

अजमेर. अलवरगेट थाना पुलिस ने विवाहिता की विषाक्त सेवन से मौत के मामले में सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने विवाहिता के शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। जहां जुटे पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस ने समझाइश कर मामला टला। पुलिस मामले में गहनता से पड़ताल में जुटी है।

नाका मदार एमडी कॉलोनी निवासी सोनल उर्फ सोनू पत्नी विशाल का पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। गुरुवार सुबह ससुराल और पीहर पक्ष के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जुटे। यहां रिश्तेदार में आपसी कहासुनी से माहौल गर्मा गया।

पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। उप निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता ब्यावर मसूदा रोड आर्य कॉलोनी निवासी अमरनात शर्मा की शिकायत पर सास व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सुसाइड नोट बरामद

विवाहिता के विषाक्त सेवन कर आत्महत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस के सामने नया तथ्य सामने आया। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला। हालांकि सुसाइट नोट में क्या लिखा है इसको पुलिस गोपनीय रखकर अनुसंधान में जुटी है।