11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम की साधारण सभा में जाना स्मार्ट सिटी अधिकारी को पड़ा भारी

स्मार्ट सिटी के सीईओ (जिला कलक्टर) से बिना पूछे नगर निगम की साधारण सभा में जाना स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी को भारी पड़ा है। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अविनाश शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

2 min read
Google source verification
नगर निगम की साधारण सभा में जाना स्मार्ट सिटी अधिकारी को पड़ा भारी

नगर निगम की साधारण सभा में जाना स्मार्ट सिटी अधिकारी को पड़ा भारी

अजमेर. स्मार्ट सिटी (smart city) के सीईओ (जिला कलक्टर) से बिना पूछे नगर निगम (nagar nigam) की साधारण सभा में जाना स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी को भारी पड़ा है। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अविनाश शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही स्मार्ट सिटी के संबंध में किसी भी तरह का वक्तव्य जारी करने पर भी रोक लगा दी है।

निगम की साधारण सभा 19 फरवरी को हुई। इसमें स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दे होने के कारण स्मार्ट सिटी अधिकारियों को भी बुलाया गया। महापौर जहां स्मार्ट सिटी के उपाध्यक्ष हैं और निगम आयुक्त एसीईओ है। इसे देखते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारी साधारण सभा में पहुंच गए। वहां पार्षदों ने स्मार्ट सिटी के काम काज को लेकर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। साथ ही एडवायजरी कमेटी की हर महीने बैठक नहीं बुलाए जाने पर सरकार को पत्र लिख कर शिकायत करने का निर्णय भी किया गया। इसे लेकर जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। साथ ही नगर निगम की ओर से 28 फरवरी को स्मार्ट सिटी को लेकर प्रस्तावित कार्यशाला के लिए भी मना कर दिया।

पार्षदों की भाषा को लेकर हालांकि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने साधारण सभा में ही आपत्ति जता दी थी। इस पर महापौर ने भी संयमित भाषा में अपनी बात रखने की हिदायत दे दी थी।

यह उठे सवाल

नोटिस जारी किए जाने के बाद यह सवाल उठे हैं कि साधारण सभा में स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर और अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी थे लेकिन केवल एक ही अधिकारी को नोटिस जारी क्यों किया गया। उधर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के सामने यह भी संकट खड़ा हो गया कि एसीईओ या उपाध्यक्ष के कहने पर कहीं जाए या नहीं।

इनका कहना है

मैंने स्मार्ट सिटी अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में इस तरह बिना इजाजत के नहीं जाएं। अतिरिक्त मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

-विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर