21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: बीसलपुर बांध में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 11 दिन में आया दो महीने का पानी

Bisalpur Dam: राजस्थान में मानसून सक्रीय है। ऐसे में राज्य में झमाझम बारिश ने तीन जिलों को पेयजल सप्लाई करने वाले बीसलपुर बांध के लिए खुशखबरी है। बांध के लिए जून माह काफी अच्छा रहा।
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

•

image

Kirti Verma

•

Jul 03, 2023

bisalpur dam

अजमेर/पत्रिका. Bisalpur Dam: राजस्थान में मानसून सक्रीय है। ऐसे में राज्य में झमाझम बारिश ने तीन जिलों को पेयजल सप्लाई करने वाले बीसलपुर बांध के लिए खुशखबरी है। बीसलपुर बांध में बीते चार दिन से लगातार पानी बढ़ रहा है। बांध के लिए जून माह काफी अच्छा रहा। बांध का मौजूदा स्तर 313 मीटर से अधिक है। जबकि यह 18 जून को 312.78 पर था।

इस तरह रहा उतार-चढ़ाव
1 जून को बांध का जलस्तर 313 मीटर था। 2 जून को यह 312.99 मीटर पहुंच गया था। तीन जून को बारिश के कारण बांध में पानी की आवक तो हुई लेकिन जलस्तर पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद 16 जून तक लगातार कम होता गया।

19 को सर्वाधिक आवक
16 जून को बारिश से फिर बांध में पानी की आवक हुई। बिपरजॉय तूफान के कारण हुई बारिश से 19 जून को बांध में सबसे ज्यादा पानी की आवक हुई। बांध का जलस्तर 27 सेन्टीमीटर पानी की आवक हुई।

4 दिन से बढ़ रहा पानी
गत 27 जून से बांध में पानी लगातार बढ़ रहा है। 27 जून को बांध में 2 सेन्टीमीटर, 28 को 11, 29 को 6 और 30 जून को 4 सेन्टीमीटर पानी की आवक हुई। 30 जून को बांध का जलस्तर 313.23 मीटर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस उद्योग को लगा तगड़ा झटका, सीजन शुरू होते ही हुआ ख़त्म- लाखों श्रमिक पलायन को मजबूर

लगातार आवक
बांध में बीते चार दिनों से लगातार पानी की आवक हो रही है। जलस्तर को देखें तो करीब आधामीटर पानी आया है। करीब दो महीने जितना पानी आया है।
रामनिवास खाती, सेवानिवृत्त एईएन

यह भी पढ़ें : हार्ट वॉल्व रिप्लेसमेंट के बाद भी मां बन सकेंगी महिलाएं