30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good news: यूनिवर्सिटी में बनाएं तंदरुस्ती, पसंद आएगा आपको ओपन जिम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Mar 2019, 6:33 AM IST

open gymnasium

open gymnasium

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों सहित आमजन जल्द ओपन जिम में सेहत बनाते नजर आएंगे। परिसर में ओपन जिम्नेजियम बनाने का काम शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कामकाज कराया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत विश्वविद्यालय में ओपन जिम बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत यहां शारीरिक व्यायाम से जुड़े उपकरण लगाए जाने हैं। ओपन जिम का कामकाज पिछले साल ही प्रारंभ होना था। विधानसभा चुनाव और अन्य तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो गया। पिछले दिनों कलक्टर विश्वमोहन शर्मा और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। मंगलम भवन के निकट जिम्नेजियम का काम प्रारंभ कराया गया है।

आमजन कर सकेंगे उपयोग
झलकारी बाई स्मारक, चंदवरदायी स्टेडियम, जीसीए की तरह महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में भी ओपन एयर जिम का आमजन उपयोग कर सकेंगे। यहां पैरेलल बार, साइकिल, पुल-अप, पुश अप और उपकरण लगाए जाएंगे। इस पर करीब 15 लाख रुपए खर्च होंगे। विश्वविद्यालय ने अपनी जमीन मुहैया कराई है। जिम निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराया जा रहा है।