
rpsc exam results
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने में जुट गया है। इनमें प्रधानाध्यापक, पुलिस उप निरीक्षण, आरएएस 2016 विशेष मुख्य परीक्षा और अन्य के परिणाम शामिल हैं। आयोग फरवरी अथवा मार्च तक लंबित परिणाम निकालने की जुगत में है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बीते वर्ष 2 सितंबर को प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 कराई थी। परीक्षा के लिए आयोग को करीब 87 हजार 596 आवेदन मिले थे। आयोग ने 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। इसकी पहली पारी में 72 हजार 049 और दूसरी पारी में 71 हजार 854 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। परीक्षा हुए पूरे चार महीने बीत चुके हैं। आयोग ने अब तक परिणाम जारी नहीं किया है।
पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा
इसी तरह 7 अक्टूबर को आयोग ने उपनिरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा कराई थी। पिछले दिनों आयोग ने इसकी उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थी। अभ्यर्थियों को आपत्तियों के निस्तारण और परिणाम का इंतजार है। इस परीक्षा में 4 लाख 69 हजार 488 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पारियों में 1.99 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
आरएएस विशेष मुख्य परीक्षा-2016
आरएएस 2016 की विशेष मुख्य परीक्षा बीते साल 17-18 दिसंबर को हुई थी। आबकारी विभाग के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 22 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसकी उत्तर-कुंजी और परिणाम का अभ्यर्थियों का इंतजार है।
आयोग जुटा परिणाम की तैयारी में
आयोग प्रधानाध्यापक, पुलिस उप निरीक्षण, आरएएस 2016 विशेष मुख्य परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने में जुट गया है। अध्यक्ष दीपक उप्रेती चाहते हैं, कि फरवरी अथवा मार्च तक अधिकांश परीक्षाओं के नतीजे जारी हो जाएं। इसको लेकर आयोग में विशेष कामकाज जारी है।
Published on:
01 Feb 2019 06:33 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
