प्राधिकरण उपायुक्त गोदारा ने बताया कि प्राधिकरण ने स्वीकृत ले आउट के 307, बीएसयूपी के 58, योजना क्षेत्र के 68 और अन्य क्षेत्रों के 4 पट्टों का वितरण किया। प्राधिकरण ने शिविरों में आने वाले प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए 4.5 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किए हैं। इनमें विभिन्न स्थानों पर कंकरीट सड़क निर्माण पर 75 लाख, नाली निर्माण व मरम्मत पर 75 लाख, एलईडी लाइट पर 50 लाख एवं डिवाइडर इंटरलॉक टाइल व मरम्मत पर 73 लाख रूपये खर्च होंगे। इसी तरह सड़क संबंधी विकास कार्यों पर 1.75 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व लाभार्थी उपस्थित रहे।