29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोड शो – गोविन्दा का अजमेर से रहा है नाता …….

कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में गोविन्दा करेंगे प्रचार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 27 Apr 2019, 2:33 PM IST

govinda in ajmer

रोड शो - गोविन्दा का अजमेर से रहा है नाता .......

फिल्म अभिनेता गोविन्दा आज अजमेर में करेंगे रोड शो

अजमेर. फिल्म अभिनेता गोविन्दा शनिवार को अजमेर आएंगे। अभिनेता व पूर्व सांसद गोविन्दा कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि अभिनेता का अजमेर विशेष नाता रहा है। वे ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने अजमेर आए थे । उन्होंने दरगाह में देग भी पकवाई थी।
कांग्रेस प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता विवेक पाराशर ने बताया कि फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविन्दा शनिवार को अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो जीसीए चौराहे से दोपहर 12 बजे रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ राजा साइकिल चौराहे पर संपन्न होगा।


शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
अजमेर संसदीय सीट पर 29 अप्रेल को मतदान होगा, वहीं 27 अप्रेल की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनावी रैलियां, सभा, कार्यक्रम पर विराम लग जाएगा। 28 अप्रेल को प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर चुनाव प्रचार कर सकेंगे।