प्रमुख प्रत्याशियों की मतदाताओं के मोबाइल नम्बर के आधार पर उन्हें फोन का प्रत्याशी का नाम व चुनाव चिन्ह की जानकारी देते हुए पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। घर-घर मतदाता पर्चियों भी पहुंचाई जा रही हैं। प्रत्याशियों को कर्मठ, सेवाभावी, ईमानदार,शिक्षित, योग्य, सदैव तत्पर रहने वाला तथा जातिवाद का विरोधी बताया जा रहा है। किस वार्ड में कितने बूथवार्ड संख्या 1 से 10 तक में 98 बूथ है। इसी तरह वार्ड संख्या 11 से 20 तक में 79 बूथ ,वार्ड संख्या 21 से 30 तक में 77 बूथ ,वार्ड संख्या 31 से 40 तक में 83 बूथ ,वार्ड संख्या 41 से 50 तक में 80 बूथ,वार्ड संख्या 51 से 60 तक में 87 बूथ , वार्ड संख्या 61 से 70 तक में 96 बूथ तथा वार्ड संख्या 71 से 80 तक में 82 बूथ है।