30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें वीडियो : केरल के राज्यपाल का दरगाह दीवान ने अपने निवास पर किया शानदार स्वागत – बिछाया लाल कारपेट

दरगाह में हाजिरी, विश्राम स्थली में डोरमेट्री निर्माण का मिला प्रस्ताव दरगाह दीवान से की चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 20 Sep 2019, 5:32 PM IST

देखें वीडियो :  केरल के राज्यपाल का दरगाह दीवान ने अपने निवास पर किया शानदार स्वागत - बिछाया लाल कारपेट

देखें वीडियो : केरल के राज्यपाल का दरगाह दीवान ने अपने निवास पर किया शानदार स्वागत - बिछाया लाल कारपेट

अजमेर. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन ने अपने निवास पर स्वागत किया। दीवान ने उनके स्वागत में निवास स्थान के मार्ग पर टेंट लगवाया और लाल कारपेट बिछाया। बाद में आरिफ मोहम्मद ने दीवान के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दरगाह दीवान ने कहा कि वे मुल्क के हित में हमेशा तैयार हैं। दीवान ने दरगाह कमेटी की ओर से रखे गए डोरमेट्री निर्माण के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि दरगाह में केरल से भी बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं, उनके यहां ठहरने की सुविधा होनी चाहिए। इस पर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि वे वहां जाकर केरल सरकार से इस संबंध में बात करेंगे।

दरगाह दीवान ने राज्यपाल को दिखाई ख्वाजा साहब की तस्वीर, पुस्तक की भेंट

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने गुरुवार को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। उन्हें जियारत सैयद लियाक़त हुसैन मोइनी ने कराई। अंजुमन सचिव मोइन हुसैन अंगारा शाह, दरगाह कमेटी सदस्य मुनव्वर खान, दरगाह नाजि़म शकील अहमद आदि ने उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान कमेटी सदस्य मुनव्वर खान ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कायड़ विश्रामस्थली पर डोरमेट्री निर्माण का प्रस्ताव सौंपा।

ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन अली खान ने गुरुवार को अपने निवास पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को ‘द श्राइन एंड कल्ट ऑफ मोइनुद्दीन चिश्ती ऑफ अजमेर’ पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में ख्वाजा साहब की एक तस्वीर भी बनाई गई है। इसी पुस्तक से दरगाह दीवान ने ख्वाजा साहब की तस्वीर को बड़ा बनवाकर फ्रेम तैयार कराकर रखा जिसे भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को दिखाई गया। राज्यपाल ने भी उस तस्वीर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। दरगाह दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन ने बताया कि ख्वाजा साहब की यह तस्वीर एक पेंटर ने बताए गए हुलिए के अनुसार बनाई थी। उधर अंजुमन सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने कहा कि ख्वाजा साहब की वास्तविक तस्वीर कोई सामने नहीं आई है, काल्पनिक तस्वीर हो सकती है।