17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से पहले प्लेटफार्म पर पहुंची मौत, वो नहीं जानता था एेसे निकलेंगे प्राण

रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक पर ड्यूटी कर रहा रेलवे सुरक्षा बल का दीवान सोमवार तड़के गश खाकर अचेत हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Apr 2017, 1:02 PM IST

man died on railway track

man died on railway track

रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक पर ड्यूटी कर रहा रेलवे सुरक्षा बल का दीवान सोमवार तड़के गश खाकर अचेत हो गया। वहां मौजूद रेलकर्मियों व आरपीएफ के जवानों ने उसे अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भरतपुर के धोरामयी गांव हाल मुकाम ब्यावर रेलवे क्वार्टर निवासी वीरेन्द्रसिंह चौधरी (51) आम दिनों की तरह सोमवार तड़के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक पर ड्यूटी कर रहा था। तड़के 3.47 पर कटरा-अहमदाबाद सुपर फास्ट टे्रन के आने की उद्घोषणा हुई। वीरेन्द्र सिंह अपने साथी प्रवीण कुमार के साथ प्लेटफार्म एक पर बने आरपीएफ बूथ पर पहुंचे।

कुछ देर बाद उन्होंने प्रवीण कुमार को सीने में दर्द होने की बात कही। प्रवीण ने अमृतकौर चिकित्सालय चलने के लिए कहा, लेकिन वीरेन्द्र ने कहा कि कटरा-अहमदाबाद टे्रन कुछ ही सैकंड में प्लेटफार्म पर आने वाली है। रात का समय है। कोई घटना घटित नहीं हो। इसी कारण टे्रन निकल जाने के बाद ही अस्पताल चलेंगे।

टे्रन आउटर पर भी नहीं पहुंची कि अचानक दीवान वीरेन्द्रसिंह आरपीएफ बूथ पर ही टेबल पर गश खाकर गिर गया। प्रवीण ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे रेलवे अधिकारियों को बुलवाया। वीरेन्द्र को अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को चीरघर में रखवाया गया। प्रवीण कुमार ने इसकी सूचना अजमेर अपने आला अधिकारियों को दी।

उर्स के चलते आरपीएफ थानाधिकारी विनोद कुमार शर्मा सहित अन्य स्टाफ की अजमेर में ड्यूटी थी। सूचना के बाद वह ब्यावर पहुंचे। मृतक के परिजन को भरतपुर सूचना दी गई। दोपहर बाद मृतक के परिजन ब्यावर पहुंचे, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कराया।