
गुर्जर नेता कर्नल बैंसला का बड़ा फैंसला- मैं किसी प्रलोभन से भाजपा में नहीं आया
मनीष कुमार सिंह
अजमेर. गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला ने कहा कि मैं किसी शर्त पर या प्रलोभन से भाजपा में नहीं आया हूं। मैं अपने सिद्धांत, पार्टी की रीति-नीति के साथ हूं। रहा सवाल सामाजिक सेवा का। समाज को जब भी जरूत महसूस होगी वे उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। भाजपा सरकार ने गुर्जर समाज को बहुत कुछ दिया है। बीते कुछ माह में जो कुछ घटा है उसका प्रतिफल कांग्रेस को प्रदेश में जल्द देखने को मिलेगा। यह फैसला उनका नहीं गुर्जर समाज का है।
कर्नल बैंसला गुरुवार दोपहर यहां एक पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे चार दिन से अजमेर की चार विधानसभा मसूदा, किशनगढ़, नसीराबाद व पुष्कर के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी घुमकर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया है। उन्होंने जिले में करीब साढ़े ५०० किमी की यात्रा की और जो तस्वीर सामने आई उत्साहजनक है। वे जहां भी गए सकारत्मक ऊर्जा नजर आई। उन्होंने अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के स्लोगन का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति को हमेशा के लिए भ्रमित किया जा सकता है, कुछ व्यक्ति को कुछ समय के लिए भ्रमित किया जा सकता है लेकिन समस्त लोगों को हमेशा के लिए भ्रमित नहीं किया जा सकता है। गुर्जर समाज भी अब भाजपा के साथ है।
भाषणों से नहीं चलता काम
उन्होंने कहा कि आज का मतदाता समझदार है। वह जानता है कि किसने कितना काम किया है। वह आंकलन करके ही अपने मत का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि नेता और मतदाता के बीच परस्पर आपसी विश्वास की कड़ी पैदा करना जरूरी है। सिर्फ भाषणों से काम नहीं चलता है। किसने समाज के लिए काम किया। वो मतदाता के दिल, दिमाग में रहता है।
मैं भी बेटे के साथ हूं
उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज 14 वर्ष से संघर्षरत है। भाजपा ने हमे आरक्षण दिया लेकिन कोर्ट ने रोक लगा दी। अभी जो स्थिति है मैं समझता हूं कि केन्द्र सरकार ने स्वर्णों को आर्थिक आधार पर १० प्रतिशत आरक्षण दिया है तो गुर्जर समाज को भी उनका हक मिलेगा। भाजपा को भी प्रयास करना चाहिए। मैने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। मेरा बेटा विजय बैंसला स्वयं समझदार है। कितने पिता-पुत्र है जो साथ काम कर रहे हैं। मैं भी बेटे के साथ हूं।
शिक्षा-नौकरी ही मुद्दा
कर्नल बैंसला ने कहा कि समाज के दो ही मुद्दे है शिक्षा और नौकरी। भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया था। आरक्षण बिल पास होने पर समाज के युवाओं को नौकरी व शिक्षा में लाभ मिला और भविष्य में अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ा और मजबूत नेतृत्व देश को नहीं मिल सकता है। उन्होंने गुर्जर समाज के प्रतिनिधि को टिकट के सवाल पर जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि यह मुद्दा टिकिट देने और लेने वाले का हैछ। वह सिर्फ इतना कहेंगे कि जो कुछ हुआ उसका प्रतिफल मतदाता जरूर देगा।
Published on:
25 Apr 2019 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
