
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में आज गुरूवार को मानसूनी बादलों ( heavy rain in Rajasthan ) ने कहर बरपा दिया। झमाझम बारिश ( Heavy Rain in Ajmer ) ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। इस दौरान एक मकान भरभराकर ( house collapse ) गिर पड़ा। जिसमें तीन लोगों के दबने की आशंका बताई जा रही है। बरसात ( Rain ) से शहर के कई निचले और अंदरूनी इलाकों में घरों, गलियों और सडक़ों पर पानी भर गया। दरगाह क्षेत्र में पानी का बहाव इतना तेज था कि कई लोग पानी में बहने लगे। जगह-जगह सडक़ों-चौराहों पर पर तेज रफ्तार से पानी उफन पड़ा। बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। तीर्थराज पुष्कर में लगातार 2 घंटे तक तेज मूसलाधार बरसात हुई।
पुष्कर सरोवर लबालब, टूटा 33 सालों का रिकॉर्ड ( Heavy Rain in Pushkar )
पुष्कर सरोवर में हुई 2 घंटे तक तेज मूसलाधार बरसात ने 33 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला। 33 वर्षों के बाद पुष्कर सरोवर ( pushkar lake ) जल से लबालब भर गया है तथा 8 फीट पानी की आवक होने के साथ ही अब जलस्तर बढकऱ लगभग 20 -21 फुट हो गया है अभी पानी की आवक जारी है। नाग पहाड़ी से नदी उफान पर है तथा पानी की भारी आवक जारी है।
निचले इलाकों में घुसा पानी ( Rajasthan Weather Forecast )
बरसात से शहर के कई निचले और अंदरूनी इलाकों में घरों, गलियों और सडक़ों पर पानी भर गया। पुरानी मंडी-नया बाजार से उफनते पानी ने कचहरी रोड को दरिया बना दिया। अंधेरी पुलिया और तोपदड़ा पुलिया में भी पानी का बहाव तेज रहा। दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक इसमें से नहीं निकल सके। श्रीनगर रोड, प्रकाश रोड नगरा, सुनहरी कॉलोनी, बिहारी गंज, जादूघर, मेयो गल्र्स कॉलेज से सटी कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में गलियां पानी में डूबी नजर आई। कई जगह घरों, दुकानों में पानी घुस गया। लोग बाल्टी लेकर पानी निकालने की मशक्कत करते नजर आए। बिहारी गंज, नौ नंबर पेट्रोल पंप, आदर्श नगर इलाके में यही हाल दिखा।
उफन पड़े नाले और नालियां
आनासागर में जाने वाले सभी छोटे-बड़े नालों में पानी उफन पड़ा। शहर भर में अंदरूनी और बाहरी इलाकों में घरों और पहाड़ी इलाकों से बहता पानी नालों के सहारे आनासागर में पहुंचा। काजी का नाला, आंतेड़ का नाला जवाहर नगर, औंकार नगर, तोपदड़ा नाला, एस्केप चैनल और अन्य क्षेत्रों के नाले में पानी का बहाव तेज बहा। आनासागर चौपाटी-गौरव पथ पर भी पानी भर गया। यहां महिलाएं, बच्चे भीगने का लुत्फ उठाते नजर आए।
Updated on:
1 Aug 2019, 2:40 PM IST
Published on:
1 Aug 2019, 1:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.