scriptHeavy rain in ajmer : दिल्ली और अहमदाबाद की नहीं उतरी फ्लाइट | Heavy rain : No flights take off Delhi and Ahmedabad | Patrika News

Heavy rain in ajmer : दिल्ली और अहमदाबाद की नहीं उतरी फ्लाइट

locationअजमेरPublished: Aug 17, 2019 02:57:52 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

किशनगढ़ में बारिश का दौर जारी

delhi and ahamdabad flight not landed at kishanagrh airport

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर नहीं हो सकी दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइटों की लेंडिंग

अजमेर. अजमेर जिले में बारिश का दौर जारी है। किशनगढ़ (Kishangarh) में बारिश का दौर जारी रहने के कारण किशनगढ़ एयरपोर्ट (Kishangarh Airport) पर दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट नहीं उतर सकी। दोनों फ्लाइटों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसी प्रकार हैदराबाद की फ्लाइट को सुबह आधा घंटे पहले ही एयरपोर्ट पर उतरी। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार किशनगढ़ हनुमानगढ़ मेगा हाईवे (Kishangarh Hanumangarh Mega Highway) पर बारिश का पानी भरा होने के कारण जाम के हालात बने हुए है। इससे लोगों को आवजाही में परेशानी हो रही है। किशनगढ़ की आनासागर झील, चौरसियावास तालाब और पुष्कर सरोवर में पानी की अच्छी आवक हुई है। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर बढकऱ 14 फीट 11 इंच हो गया।
आनासागर के दो चैनल गेट खोले गए है।

ताबड़तोड़ बरसात से आनासागर झील (Anasagar Lake )में जलस्तर बढऩे पर सिंचाई विभाग ने शनिवार को इसके चैनल गेट खोल दिए। चैनल गेट से पानी उफन पड़ा। जिला प्रशासन आनासागर का गेज 13 फीट तक बनाए रखेगा। इसके अतिरिक्त पानी को चैनल गेट के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।
Read more : मूसलाधार बारिश से अजमेर में जनजीवन अस्तव्यस्त, पुष्कर में बाढ़ के हालात
शहर में शुक्रवार शाम से शुरु हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इससे आनासागर झील (Anasagar Lake) में पानी की आवक बढ़ गई। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर बढकऱ 14 फीट 11 इंच हो गया। चारों चैनल गेट से पानी तेज रफ्तार से छलकना शुरू हो गया था। जिला कलक्टर (District Collector )विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम ने दो चैनल गेट खोल दिए। जबकि दो गेट से पानी (water) ओवर फ्लो हो रहा है। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है। झील के चैनल गेट से निकल कर पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट (alwar gate) होकर आदर्श नगर पहुंचता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो