29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

heavy rain: जमकर उफन रहा है आनासागर का पानी

जिला प्रशासन आनासागर का गेज 13 फीट तक बनाए रखेगा। इसके अतिरिक्त पानी को चैनल गेट के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Aug 2019, 8:14 AM IST

anasagar lake ajmer

water level increase in anasagar

अजमेर

ताबड़तोड़ बरसात से लबालब हुए आनासागर झील से पानी की निकासी (water flows) जारी है। इसके चैनल गेट पिछले तीन दिन से खुले हैं। इन चैनल गेट (channel gate) से पानी उफन रहा है। जिला प्रशासन आनासागर का गेज 13 फीट तक बनाए रखेगा। इसके अतिरिक्त पानी (extra water) को चैनल गेट के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।

शहर में 1 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से आनासागर झील में पानी की आवक जबरदस्त बढ़ गई। इसकी भराव क्षमता (total capacity ) 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर (water level) बढकऱ 15 फीट से ज्यादा हो गया है। चारों चैनल गेट से पानी तेज रफ्तार से छलकना जारी है। जिला कलक्टर (ajmer collector) विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग (irrigation dept) के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम ने 2 अगस्त को चैनल गेट खोले थे।

पानी बह रहा है लगातार
सारस्वत के निर्देशन में सिंचाई विभाग की टीम ने चैनल गेट खोले थे। गेट खुलते ही पानी की निकासी जारी है। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है। प्रशासन झील का गेज 13 फीट तक बनाए रखेगा। तेज रफ्तार से पानी आनासागर एस्केप चैनल (anasagar escape channel) से निकल रहाहै।

यूं निकलता है झील का पानी

झील के चैनल गेट से निकल कर पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब, पीसांगन (pisangan) होता हुआ गोविंदगढ़ (govindgarh) तक जाता है। लिहाजा प्रशासन ने पानी छोडऩे से पहले इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी (alert message) जारी की है। मालूम हो कि निचले इलाकों में ताबड़तोड़ बरसात के चलते कई जगह पानी भरा हुआ है।

फायसागर में 14 फीट पानी
अजमेर. ताबड़तोड़ बरसात ने शहर के दोनों प्रमुख जलाशयों में पानी की जबरदस्त आवक हुई है। जहां आनासागर का जलस्तर बढकऱ 15.2 फीट हो गया है। वहीं जुलाई के तीसरे पखवाड़े तक महज चार फीट में सिमटी फायसागर झील में पानी पहुंचा है। इससे झील का जलस्तर बढकऱ 14 फीट हो गया है। इसमें नाग पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों से 6 फीट पानी पहुंचा है।