अजमेर / मदनगंज-किशनगढ़. होली (holi 2020)से जुड़े ढूंढ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई हुई है। साथ ही सामानों की बिक्री तेज हो गई है। नगर के बाजारों में खील-फूले और खिलौनों की खरीद जारी है। अगले दिनों में इनकी बिक्री और अधिक होगी।
नगर के बाजारों जयपुर रोड, सिटी रोड, अजमेर रोड, ओसवाली मोहल्ला आदि स्थानों पर ढूंढ पर्व के अंतर्गत लोग खील-फूले, खिलौने आदि खरीद रहे हैं। नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण भी यहां खरीदारी कर रहे है। विके्रता सलीम और हकीम ने बताया कि ग्वार के खील 50 रुपए किलो, देसी मक्का 60 रुपए किलो बिक रहे हैं।सबसे अधिक पॉपकार्न की बिक्री हो रही है इनकी मांग सबसे अधिक है। स्पेशल पॉपकार्न 140 और 160 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है। वहीं चावल के मुरमुरे 80 रुपए किलो और पताशे 60 रुपए किलो बिक रहे है। सुबह से शाम तक इनकी बिक्री होती है। बाजार में रोज 12 से 15 क्ंिवटल तक खील-फूले की बिक्री हो रही है।