5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2020 : .. . . . तो इस बार नहीं निकलेगी बादशाह की सवारी

Holi 2020 : प्रशासन ने बादशाह मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 06, 2020

Holi 2020 : .. . . . तो इस बार नहीं निकलेगी बादशाह की सवारी

Holi 2020 : .. . . . तो इस बार नहीं निकलेगी बादशाह की सवारी

अजमेर /ब्यावर. कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी के जारी होने के बाद उपखंड प्रशासन ने बादशाह मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। मेला समिति को पत्र जारी कर इस आयोजन को रदद् या स्थगित करने के निर्देश दिए है। इसका प्रचार प्रसार भी बादशाह मेला समिति को अपने स्तर पर करने को कहा गया है। उपखंड प्रशासन की ओर से यह पत्र जारी होने के बाद मेला समिति की नगर परिषद मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में बैठक हुई।

Read More: Holi 2020 : यहां चांदी की पिचकारी से खेलेंगे ठाकुरजी संग होली....

उपखंड प्रशासन की ओर से श्री बादशाह मेला समिति के अध्यक्ष निर्मल बंसल को दिए गए पत्र में बताया कि कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार की ओर से हाई अलर्ट के संबंध में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए होली उत्सव को किसी भी तरह के आयोजन, जिसमें देशी-विदेशी पर्यटक एवं स्थानीय आमजन की ज्यादा संख्या में सहभागिता हो। ऐसे आयोजन को रदद् या स्थगित किया जाए। बड़ी संख्या में संभावित जनता एकत्रीकरण की अनुमति नहीं दी जाए। इसकी पालना को लेकर उपखंड प्रशासन ने बादशाह मेला के कार्यक्रम को रद्द/स्थगित करने को कहा गया है।
यह भी होंगे आयोजन

शहर में नौ मार्च को होली है। दस मार्च को धुलंडी है। जबकि 11 मार्च को बादशाह के मेले का आयोजन होता है। राज्य सरकार की एडवाइजरी के चलते दस व 11 मार्च को होने वाले आयोजन को रद्द/स्थगित करने की सलाह दी गई है। इन दो दिनों में शहर में बादशाह मेला, कोडा मार होली, गैर नृत्य का आयोजन, फाग महोत्सव सहित अन्य आयोजन होते है। ऐसे में अगर जनता एकत्रीकरण नहीं होता है तो इन आयोजन पर भी असर दिखेगा।

Read More: Holi I 2020 : होली पर ढूंढ पर्व की तैयारी में फूले नहीं समा रहे खील-फूले...बिक्री तेज


आदेश को रद्द करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि दस व 11 मार्च के बाद कोरोना वायरस का खतरा नहीं रहेगा। ऐसे में केवल दो दिन तक ही कार्यक्रम पर रोक लगाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि कोरोना वायरस पर सावधानी एवं सतर्कता रखी जानी चाहिए। अब तक बरती गई लापरवाही को छिपाने के लिए होली के आयोजनों को अनुमति नहीं दिए जाने के आदेश निंदनीय है। राज्य सरकार को इस आदेश को रद्द करना चाहिए।

Read More: HOLI 2020 : रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे...

आज सौपेंगे ज्ञापन

बादशाह मेला का आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के बाद मेला समिति की अग्रसेन भवन में बैठक हुई। इस बैठक में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया। अध्यक्ष निर्मल बंसल, बादशाह मेला संयोजक भरत मंगल, आर.सी. गोयल, रमेश बंसल, पवन रायपुरिया, श्यामसुंदर सिंहल, अनिल सर्राफ, श्रवण गर्ग, सुशील सिंहल सहित अन्य मौजूद रहे।

Read More: 7th Lake festival : ओडिशी नृत्यांगनाओं ने बांधा समां