अजमेर . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि चिकित्सकों को लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। अगर कोई बात, मांग है तो सरकार के साथ बैठकर बातचीत से हल निकालना चाहिए। चिकित्सकों का जॉब लोगों की जिन्दगी से जुड़ा है। रेस्मा तो लगाना पड़ेगा, जनता किसके भरोसे रहेगी। अगर पुलिस सड़क पर आ जाए, अन्य विभाग के लोग सड़क पर आ जाएं तो आमजन की सुरक्षा किसके भरोसे रहेगी। रेस्मा बनाया ही इसीलिए है कि आवश्यक सेवाओं का कोई भी व्यक्ति दुरुपयोग नहीं कर सके।भाजपा सरकार की ये अच्छी एवं लोकतंत्र की अच्छी परंपरा है। जनता के पैसे का कैसा उपयोग हुआ, किसमें हुआ, हर साल जनता के सामने रखा जाए यह अच्छी बात है।