30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
घोड़ी के घूमर नृत्य और भांगड़ा डांस ने किया रोमांचित
Play video

घोड़ी के घूमर नृत्य और भांगड़ा डांस ने किया रोमांचित

पुष्कर मेला: अश्व वंश की डांस प्रतियोगिता ने देशी विदेशी पर्यटकों का मन मोहा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 6 Nov 2019, 6:15 PM IST

पुष्कर (अजमेर). अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला परवान पर है। मेला मैदान में पशुओं और देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को मेला मैदान में ढोल की थाप और बांकिए की गूंज के बीच घोड़ी ने राजस्थानी घूमर नृत्य किया तो दर्शकों की तालियों की दाद मिली। इस घोड़ी ने घूमर नृत्य तो किया ही वहीं पंजाब का भांगड़ा डांस कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कुछ अन्य घोडिय़ों एवं घोड़ों ने भी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।

राज्यपशु ऊंट की जान को खतरा!

पुष्कर के अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में अश्व पालकों ने भी अपनी मेहनत एवं घोडिय़ों की नृत्य कला का प्रदर्शन करवाया तो देशी एवं विदेशी पर्यटकों ने उत्साह बढ़ाया। मोबाइल पर कोई सेल्फी लेता नजर आया तो कैमरे से फोटो उतारने लगा। पुष्कर में अजमेर ही नहीं, राजस्थान के अन्य जिलों के साथ पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र के अश्व पालक भी यहां पहुंचे हैं।