अजमेर. शहर में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे में रॉयल पैराडाईज रिसोर्ट सॉल्ट यार्ड होटल के मैनेजर पंकज शर्मा को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। होटल मैनेजर ने ही बोगस ग्राहक से जिस्मफरोशी की रकम ली थी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि होटल मैनेजर ही अपने सम्पर्क का इस्तेमाल कर पड़ोसी राज्यों से कॉलगर्ल को बुलवाता था। फिर दलाल के मार्फत शहर के विभिन्न होटल व रिसोर्ट में सप्लाई करता था। इधर, बुधवार शाम दोनों युवतियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।