30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपार्टमेंट से कैसे वसूलेंगे सीवरेज चार्ज!

अपार्टमेंट में जलदाय विभाग के नाममात्र के कनेक्शन पानी के बिलों में प्रतिमाह वसूला जाता है सीवरेज चार्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 9 Dec 2019, 10:59 AM IST

ajmer nagar nigam

ajmer nagar nigam

हिमांशु धवल. अजमेर.

शहर में बने अपार्टमेंट और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में सीवरेज कनेक्शन देना और उनसे प्रतिमाह चार्ज के नाम पर प्रतिमाह वसूली जाने वाली राशि वसूल करना दोनों मुश्किल होगा। इसका मुख्य कारण है कि अधिकांश अपार्टमेंट में बोरिंग हैं वहां पर सभी मकानों में जलदाय विभाग का पानी का कनेक्शन नहीं है। ऐसे में सीवरेज चार्ज के नाम पर प्रतिमाह वसूली जाने वाली राशि में परेशानी होगी। नगर निगम की ओर से शहर में पिछले कु छ दिनों से अपार्टमेंट और कॉम्प्लेक्स आदि की जांच करवाई जा रही है। जांच में सामने आया कि कई अपार्टमेंट और कॉम्प्लेक्स से निकलने वाला गंदा पानी सीधे नालों में जा रहा है। उन्होंने सीवरेज कनेक्शन भी नहीं ले रखे है। ऐसे में नगर निगम की ओर से सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए आगाह किया जा रहा है। साथ ही कई अपार्टमेंट पर जुर्माना भी लगाया गया है। इसके कारण अब अपार्टमेंट स्थित फ्लैट्स को सीवरेज कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में मुख्य बात यह है कि अधिकांश अपार्टमेंट में बोरिंग कनेक्शन है। नगर निगम की ओर से सीवरेज कनेक्शन तो दे दिया जाएगा, लेकिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बिलों के माध्यम से वसूला जाने वाला प्रतिमाह सीवरेज चार्ज कैसे वसूला जाएगा।
फैक्ट फाइल

- 100 से अधिक अपार्टमेंट व कॉम्प्लेक्स
- 5 हजार अधिक फ्लैट्स है शहर में

- 15-20 हजार के बीच रहने वालों की संख्या
यहां है अपार्टमेंट एवं कॉम्प्लेक्स

शहर के वैशाली नगर क्षेत्र, पंचशील, कोटड़ा, पुष्कर रोड, चन्द्रबरदाई नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, ज्ञानविहार, अलखनंदा कॉलोनी, फॉयसागर रोड, जयपुर रोड, सिविल लाइंस, ग्लोबल कॉलेज रोड, आदर्श नगर, ब्यावर रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में अपार्टमेंट और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बने हुए हैं।

Read More : Week off: पुलिस का वीक ऑफ अभी टेढ़ी खीर, हैं कई सारी मुसीबत

यह हैं नियम

नगर निगम की ओर से सीवरेज कनेक्शन दिए जा रहे है। इसमें घरेलू कनेक्शन के लिए 600 रुपए और व्यवसायिक कनेक्शन के लिए 2100 रुपए शुल्क वसूला जाता है। इसके अलावा पानी के बिलों में प्रतिमाह सीवरेज चार्ज वसूला जाता है।

इनका कहना है...

अपार्टमेंट और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों की जांच करवाकर उन्हें सीवरेज कनेक्शन दिए जा रहे है। अपार्टमेंट में पानी का कनेक्शन नहीं होने की बात सामने आई है। इसका भी हल निकाला जाएगा।
- चिन्मयी गोपाल, आयुक्त नगर निगम