धानमण्डी से दरगाह तक मार्बल लगाने से सफाई में दिक्कत नहीं आएगी। दरगाह के आस-पास का ड्रेनेज सिस्टम भी सही करवाया जाएगा, ताकि नाले का गंदा पानी बहकर सडक़ पर नहीं आए। दरगाह कमेटी की 1 व 2 सितम्बर को होने वाली बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नहीं होगी फिसलन : पठान का दावा है कि दरगाह तक बिछाए जाने वाला मार्बल इस तरह का होगा कि उसमें फिसलन बिल्कुल नहीं होगी। मार्बल खरीद में इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हो।