पचास से अधिक प्रजातियों की आवाजाही
आनासागर झील में स्पॉट बिल डक, आईबिस, कॉमन मैना, परपल ग्रे हेरॉन, इग्रेट (व्हाइट ग्रे), मूरहेन, मैलार्ड, कॉमन टील, रफ, किंगफिशर, स्पून बिल, स्पॉट बिल्ड डक, नॉर्दन शॉवलर सहित 50 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों की आवाजाही होती है। कुछ प्रजातियां तो यहां स्थायी रूप से रहती हैं। गर्मियों में स्पॉटबिल डक, कॉमन मैना मूरहेन प्रजनन करती हैं।