29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजगता से टली ठगी की वारदात, एक को पकड़ा

राह चलती वृद्धा को सस्ते सूट का दे रहे थे झांसा, साथी हुआ फरार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 2 Oct 2019, 4:00 AM IST

सजगता से टली ठगी की वारदात, एक को पकड़ा

सजगता से टली ठगी की वारदात, एक को पकड़ा

अजमेर. राह चलती वृद्धा को सस्ते सूट का झांसा देकर ठगी की कोशिश करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार भगवान गंज क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका मंगलवार दोपहर केसरगंज से पैदल घर जा रही थी। तभी उसको दो युवक मिले। उन्होंने उसे सस्ते सूट दिलाने की बात कहते हुए रोका। वृद्धा के इन्कार के बावजूद दोनों उसके पीछे-पीछे चल दिए। युवकों की हरकत बाजार के एक मिठाई विक्रेता की नजर पड़ गई। ठगी का आभास होने पर दुकानदार ने दोनों युवकों का पीछा किया। दोनों वृद्धा के पीछे-पीछे मार्टिंडल ब्रिज तक पहुंच गए। दुकानदार ने शोर मचा एक युवक को दबोच लिया जबकि उसका साथी देखकर भाग गया। यहां जुटी भीड़ ने आरोपी युवक को केसरगंज चौकी प्रभारी बलदेवराम चौधरी के हवाले कर दिया। पीडि़त वृद्धा के शिकायत देने से इन्कार पर पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि युवक मौका ताड़कर वृद्धा को ठगी का शिकार बनाने की फिराक में थे। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का क्राइम रिकॉर्ड खंगालने का प्रयास में जुटी है। थानाप्रभारी सूर्यभानसिंह ने बताया कि दुकानदार की सजगता से ठगी की वारदात होने से टल गई। पकड़े गए युवक के संबंध में गहनता से पड़ताल की जा रही है।