29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनाया आजादी का जश्न, तीन रंगों में सराबोर हो उठा पूरा शहर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Aug 2018, 10:10 AM IST

independence day 2018

independence day 2018

अजमेर.

जश्न ए आजादी के पर्व पर शहर में शान से तिरंगा फहराया गया। शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति के गीत, कविताएं गूंजी। खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। समूचा शहर केसरिया, सफेद और हरे रंग से सराबोर नजर आया।

पटेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और अन्य ने मार्चपास्ट किया। राजस्थानी लोकनृत्य और देशभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य पेश किए गए। सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों ने योग और सामूहिक व्यायाम प्रस्तुत किए। राज्यपाल कल्याण सिंह के सन्देश का पठन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अजमेर डिस्कॉम के पंचशील स्थित मुख्यालय पर एमडी बी.एम. भामू, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर अध्यक्ष प्रो. बी. एल. चौधरी, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. स्नेह सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। कलक्ट्रेट परिसर और निवास स्थान पर जिला कलक्टर आरती डोगरा, संभागीय आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के. शर्मा, जिला परिषद कार्यालय में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और जिला प्रमुख वंदना नौगिया, सीबीएसई रीजनल ऑफिस में क्षेत्रीय अधिकारी एस. दास, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में प्राचार्य प्रो. जी. विश्वनाथप्पा, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा और राजस्व मंडल में अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने ध्वजारोहण किया।

चंद्रवरदाई नगर ए ब्लॉक विकास समिति के तत्वावधान में औंकारेश्वर उद्यान में रामदेव मुनोत ने तिरंगा फहराया। स्वतंत्रा सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रा सेनानी शोभाराम गहरवार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के रसाला बावड़ी स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनालाल बाकोलिया ने ध्वज फहराया। पंचशील नगर विकास समिति ए के तत्वावधान में चाणक्य स्मारकर पर के. के. मेहरा ने ध्वजारोहण कियादयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चेतन प्रकाश, राजकीय बॉयज और महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रंजन माहेश्वरी ने ध्वजारोहरण किया। नगर निगम कार्यालय में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने ध्वज फहराया। श्री राधे कृष्ण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने लोहागल रोड स्थित शिशु गृह एवं नारीशाला में बच्चों और महिलाओं को फल, मिठाई और अन्य सामग्री वितरित की। सचिव दिनेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

केंद्रीय कारागार में कवि सम्मेलन

मौलाना अबुल कलाम आजाद कल्याण संस्थान के तत्वावधान में केंद्रीय कारागार में कवि सम्मेलन हुआ। तस्दीक फर्रखाबादी, मोहन लाल तंवर, खलील अहमद खलील, राजेश भटनागर, फखरुद्दीन फख्र, गंगाधर, अहमद हसन जलालपुरी, गोविंद भारद्वाज, हबीब खान, तेज सिंह कच्छावा और अन्य शायर अपने कलाम सुनाए। इस दौरान दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भी मौजूद रहे।