पटेल स्टेडियम में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और हथियाबंद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले में ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, नसीराबाद और अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। चलेगा तलाशी अभियान पुलिस अजमेर शहर और जिले के होटल, सराय, गेस्ट हाउस में विशेष तलाशी लेगी। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटकों और बाहरी लोगों की आवाजाही फिलहाल ज्यादा नहीं है। लेकिन संचालकों को बगैर परिचय पत्र और वांछित दस्तावेजों के किसी को नहीं ठहराने की चेतावनी दी गई है। बाहर से आने वाले वाहनों-लोगों की आईडी-लाइसेंस और अन्य दस्तावेज चेक करने को कहा गया है।
स्टेशन पर भी अलर्ट
जीआरपी और आरपीएफ भी रेलवे स्टेशन की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है। स्वाधीनता दिवस तक प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, कैंटीन सहित अन्य जगह तलाशी अभियान चलाया जाएगा। ट्रेन और प्लेटफार्म पर बैठे मुसाफिरों का सामान चेक किया जाएगा।